Breaking
6 Jun 2026, Sat

Love Jihad का खौफनाक प्लान! प्यार के जाल में फंसाया, फिर अपहरण और धर्म परिवर्तन की धमकी

28 फरवरी 2025 – एक युवती, एक वादा, और फिर एक खौफनाक सच्चाई। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। प्यार के नाम पर किए गए छलावे का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़िता को पता चला कि जिसे वह अपना सब कुछ मान बैठी थी, वह असल में कोई और था। लेकिन जब उसने इस झूठ का विरोध किया, तो जो हुआ, उसने उसकी जिंदगी को और भी खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया।

 

शुरुआत हुई एक साल पहले, जब एक युवक ने खुद को “हर्ष” बताकर एक युवती से दोस्ती की। भरोसा बढ़ा, रिश्ते की डोर मजबूत हुई, और फिर शादी का वादा। लेकिन ये वादा झूठा था। दो महीने पहले, पीड़िता को अचानक सच का पता चला – “हर्ष” असल में अफसान निकला।” यह नाम बदलकर रचाई गई साजिश का पहला खुलासा था।

 

 

जब पीड़िता ने इस धोखे का विरोध किया और शादी से इनकार कर दिया, तो कहानी और खौफनाक हो गई। 27 फरवरी 2025 की शाम, उसे अचानक एक सुनसान इलाके (खोखरा तिराहा, जमालपुर) बुलाया गया। वहां जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था – परिवार सहित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की धमकी।

डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे थाना कनखल पहुंची। उसकी शिकायत पर अफसान समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अब पुलिस के लिए यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि वक्त से आगे निकलने की चुनौती थी। SSP हरिद्वार ने तुरंत एक्शन लिया। टीमों को रवाना किया गया, संभावित ठिकानों पर दबिशें शुरू हुईं। आरोपी को पकड़ना जरूरी था – इससे पहले कि वह शहर छोड़कर गायब हो जाए।

28 फरवरी की शाम – पुलिस को एक अहम सुराग मिला। मुखबिर की सूचना के आधार पर जगजीतपुर क्षेत्र में अफसान को पकड़ लिया गया। वह शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। क्या यह सिर्फ एक मामला था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? जवाब जल्द ही सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *