पिरान कलियर:(इसरान अली)कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक से है कुछ दूरी पर स्थित कुरान महल में विश्व की सबसे बड़ी कुरान -शरीफ कलियर शरीफ शाबिर-ए-पाक की दरगाह की जियारत के लिए देश और दुनिया में विख्यात है.
आपको बता दे कि रमजान के मुबारक महीने में इस आसमानी किताब को सभी बड़ी शिद्दत के साथ पढ़ते हैं.अनपढ़ लोग भी इसे देखकर ही सवाब के हक दार बन जाते हैं. क्योंकि खुदा ने इरशाद फरमाया है अगर मेरी इस कुरान मजीद को पढ़ नही सकते तो आप इसे देख कर ही सवाब कमा सकते हैं.
इस कुरान मजीद को पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले हाजी बशीर साहब ने लिखा था.(1992) को इस आसमानी किताब को लाहौर से कलियर शरीफ लाया गया. इस विश्व की सबसे बड़ी कुरान मजीद का वजन (2) टन यानी (2000) किलोग्राम है।

