Breaking
8 Jun 2026, Mon

बड़ी खबर:अभी अभी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ एक क़ो लगी गोली अस्पताल मे उपचार के लिए किया गया भर्ती

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) कोतवाली मांगलौर क्षेत्रान्तर्गत ताशीपुर पुल से आगे नहर पटरी पर पुलिस की चैकिंग देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

बदमाश की पहचान कुरूडी मंगलौर निवासी रोहित के रूप में हुई है जो कोतवाली मंगलौर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 160/25 धारा 103(1) 61(2) BNS का वांछित अभियुक्त था। चार लाख की सुपारी मिलने पर घायल बदमाश ने अपने साथी विक्की उर्फ विकास, दीपांशु, रिहान उर्फ अमन के साथ मिलकर दिनांक 19-2-2025 को अंकित की हत्या की थी।

अंकित हत्या प्रकरण में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम ने रोहित के कब्जे से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। रोहित अपने अन्य साथियों के साथ इससे पहले भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है और अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छुट कर आया था।

घायल बदमाश का नाम पता-
रोहित कुमार पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम कुरूडी मंगलौर

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *