नई दिल्ली:(रागिब नसीम) अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बहुत शानदार पारी खेली.उन्होंने लाहौर के मैदान इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक पारी खेलते हुए नया इतिहास बनाया इब्राहिम ने चैंपियंस ट्रॉफी मे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा कर दिखाया. जो आज तक कोई भी बल्ले बाज नहीं कर पाया.उन्होंने 146 गेंदों पर 12 चौको को और 6 छक्कों की मदद से 177 रन बनाएं. उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. डकेट का रिकॉर्ड 5 दिन भी नहीं टिका. डकेट ने 5 फरवरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों में 165 रन बनाए थे.
इब्राहिम ने ना सिर्फ अपने वनडे करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया बल्कि अफगानिस्तान की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी रचा.पहले भी यह रिकॉर्ड इब्राहिम के नाम ही था. इब्राहिम ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चौथी सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का कमाल किया है. उन्होंने डकेट (165) और एंड्रयू हडसन (161) को पछाड़ा है. पाकिस्तान में वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन का है.साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कर्स्टन ने 1996 में रावलपिंडी के मैदान पर यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रन बनाए थे.अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही.
जोफ्रा आर्चर ने पहले पावरप्ले में रहमानुल्लाह गुरबाज (6), सिद्दिकउल्लाह अटल (4) और रहमत शाह (4) को पवेलियन भेजा। ऐसे में इब्राहिम ने बखूबी मोर्चा संभाला और तीन अहम साझेदारियां की. उन्होंने हशमतुल्लाह शाहिदी (67 गेंदों में 40) के साथ चौथे विकेट के लिए 103 रनों की पार्टनरशिप की. शाहिदी 30वें ओवर में आउट हुए।इब्राहिम ने 106 गेंदों में छठा वनडे शतक कंप्लीट किया.वह चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले प्लेयर बन चुके हैं.इब्राहिम ने अजमतुल्लाह उमरजई (31 गेंदों में 41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। उन्होंने मोहम्मद नबी (24 गेंदों में 40) के संग छठे विकेट के लिए 111 रन जोड़े.
लियाम लिविंगस्टोन ने 50वें ओवर में इब्राहिम और नबी को आउट किया.अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 325 का स्कोर खड़ा किया।

