Breaking
29 May 2026, Fri

“डॉक्टर से साढे तीन लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)बीते रोज फोन पर डॉक्टर चंदेला से साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज भावेस प्रताप चन्देला पुत्र डॉ. जितेन्द्र चन्देला निवासी एच-10 शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार से फोन पर साढ़े तीन लाख की रंगदारी की मांग की गयी। रंगदारी न देने पर उन्हें तथा उनके परिवार को गोली मार देने की धमकी दी गयी। घटना की बावत डा. भावेस ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

पुलिस को दी तहरीर में डा भावेस ने बताया कि मोबाइल नम्बर धारक आजाद गुज्जर निवासी कुंआखेडा लक्सर हरिद्वार ने उनसे एक आश्रम बनाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की माँग की। रकम न देने पर उन्हे तथा उनके परिवार को गोली से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शान्ति कुमार के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस ने नामजद आरोपी आजाद गुज्जर की तलाश शुरू कर दी।

काफी प्रयास के बाद पुलिस ने 24 घण्टो के अन्दर ही मुखबिर की सूचना पर देर रात्रि को ही सेक्टर-1 स्थित बीएचईएल मेटिरियल गेट के पास से दो आरोपितो आजाद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष व सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 63 वर्ष को बाइक संख्या यूके 08 एजी 0783 सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित आजाद के कब्जे से एक देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस व आरोपित सुरेन्द्र के कब्जे से एक चाकू’ की बरामदग किया।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दोनो एक ही गाव के रहने वाले हैं तथा 31 अक्टूबर की शाम को दोनो एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते हुये आजाद ने अपने मोबाईल फोन से डा. चन्देला के मोबाईल नम्बर पर कॉल कर एक आश्रम बनाने के नाम पर तीन लाख पचास हजार रुपयों का बन्दोबस्त करने को कहा था। तथा पैसे न देने पर उसे बच्चों सहित गोली मारने की धमकी दी थी। डॉ. से पैसे मिलने पर आपस में बांट लेंगे, लेकिन डाक्टर ने हमारी बात नहीं मानी। जिसके चलते दोनों तमंचा व चाकू लेकर डॉक्टर को धमकाने के लिये आये थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *