Breaking
6 Jun 2026, Sat

“शिवसेना उत्तराखंड ने किया थाने में प्रदर्शन, छात्राओं से छेड़खानी मामले में की कड़ी कार्रवाई की मांग”

देहरादून:(चीफ एडिटर)आज शिवसेना उत्तराखंड की मासिक बैठक के उपरांत कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में शिव सैनिकों का दल पटेल नगर थाना पहुंचा। यहां उन्होंने कारगी चौक के पास स्थित एक नामी बेकरी के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी और जबरन बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि इस प्रकरण में तीन युवक शामिल हैं। ये आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुके थे, लेकिन उस समय उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा छात्राओं को रोककर बेकरी के अंदर खींचने की कोशिश की। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

शिवसेना उत्तराखंड ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक और विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —

प्रदेश संगठन सचिव मुकेश कुमार रावत, प्रदेश सचिव कृष्णा गुप्ता, महानगर प्रमुख कमल शर्मा, जिला उप प्रमुख साहब सिंह भंडारी व वैभव सिंह, जिला महासचिव नितिन रावत, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र राघव, संगठन सचिव सिद्धपेश राणा, जिला सचिव सूरज सिंह रावत, महिपाल सिंह बिष्ट, अजय बहुगुणा, जिला प्रवक्ता बिजेन्द्र तोपवाल, सोशल मीडिया प्रभारी शिव सिंह नेगी, वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा, निखिल पाल सहित अन्य शिव सैनिक।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *