Breaking
8 Jun 2026, Mon

CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मौन पालनकाश्तकारों की आर्थिकी का मजबूत आधार बनने लगा:गणेश जोशी

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)ऋषिकेश में मौन परिषद उत्तराखंड उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल के कैंप कार्यालय का हुआ शुभारंभ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मौन पालनकाश्तकारों की आर्थिकी का मजबूत आधार बनने लगा है। मौन पालन कर काश्तकार कम लागत से अपनी आय बढ़ा रहे है। सरकार की ओर से संचालित मौन पालन योजना के तहत काश्तकार को मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन कर रहे हैं। प्रदेशीय मौन परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल ने काश्तकारों और युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में युवाओं और किसानों के लिए लगातार कई योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, जिसमें हाउस ऑफ हिमालयाज के बेस्ट प्रोडेक्ट है,जिसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बखूबी अंजाम दे रहे है आउट लेट स्टोर खोल कर इसकी वैश्विक पहचान बना रहे है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहद उत्पादन उत्तराखंड की आर्थिकी का बड़ा जरिए बन सकता है जिस से गांव गांव तक रोजगार के द्वार खुलेगे, हंसी मजाक करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि गिरीश पूरे विधानसभा एरिए में सबको शहद पहुंचाएंगे।

कृषि एवं उद्यान मंत्री ग्णेश जोशी ने ऋषिकेश स्थित हनुमंतपुरम गंगा नगर में राजकीयमौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल के कार्यालय का विधिवत उद्धाटन किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक फलदार पौधे का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष बनाए गए गिरीश डोभाल बहुत पुराने स्वयंसेवक हैं। वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मौनपालनकिसानों के लिए आय बढ़ाने का एक सशक्तमाध्यम बन रहा है। शहद और इसके सह-उत्पादोंसे जहां कास्तकारों को अतिरिक्त आमदनी हो रहीहै, वहीं पर- परागण के माध्यम से बागवानी फसलोंकी उत्पादकता और गुणवत्ता में भी उल्लेखनीयवृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रथानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मेंकिसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य सेमौनपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उत्तराखंड का 65 प्रतिशत से अधिक वनाच्छादित होने के कारण यहां मौनपालन की असीम संभावनाएं हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मौन पालक किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक सशतक्तमाध्यम बन रहा है। शहद और इसके सह-उत्पादोंसे जहां कास्तकारों को अतिरिक्त आमदनी हो रहीहै, वहीं पर-परागण के माध्यम से बागवानी फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में भी उल्लेखनीयवृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य सेमौनपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उत्तराखंड का 65 प्रतिशत से अधिक भूभाग वनाच्छादित होने के कारण यहां मौनपालन कीअपार संभावनाएं हैं। यह केवल शहद उत्पादन तकसीमित नहीं है, बल्कि यह कृषि उत्पादकता को भी बढ़ाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उत्पन्न करता है।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदेश की कृषि संबंधी योजनाओं हेतु लगभग रुपये3.800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करनेपर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान औरप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभारप्रकट किया। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान मेंउत्तराखंड में लगभग ৪000 मधुमक्खी पालक,95000 कॉलोनियों का संचालन कर रहे हैं, जिससे1900 टन वार्षिक शहद उत्पादन हो रहा है।बदरीनाथ के वन तुलसी का शहद सबसे महंगा है जिस की डिमांड हम पूरी नहीं कर पा रहे है। मौन परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए, नरेंद्र मोदी जी के मधु ग्राम के सपने को साकार करने की बात कहीं और उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे शहद उत्पादन को आर्थिकी का नया आधार बताया।

इस मौके पर मेयर शंभु पासवान, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, संयुत्त निदेशक डॉ रतन कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, के के सचदेवा अध्यक्ष हनुमन्तपुरम विकास मंच, बृजेश शर्मा, मंडलअध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिनसक्सेना, आलोक गौतम दीपक बिष्ट, मोनू शर्मा,पंकज गुप्ता, सुमित पंवार, शिवकुमार गौविकास तेवतिया, सतीश सिंह उपस्थित कार्यक्रम का संचालन दिनेश सती ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *