Breaking
6 Jun 2026, Sat

रानीपोखरी के नागघेर गांव में सहज योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रानीपोखरी के नागघेर गांव में सहज योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, अंशुल बसनेत, 21 जून 2025:

नागघेर गांव में रविवार को सहज योग पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योग, ध्यान और आत्म-साक्षात्कार की प्रक्रिया से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान सहज योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सरल ध्यान विधियों और आत्मा से जुड़ने की तकनीक सिखाई। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ध्यान की अनुभूति को बेहद सकारात्मक और शांतिदायक बताया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि सहज योग माता निर्मला देवी द्वारा स्थापित एक आध्यात्मिक पथ है, जो व्यक्ति को अपने भीतर की ऊर्जा से जोड़ता है और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है।

कार्यक्रम का संचालन गांव के युवाओं और सहज योग सेवा समिति के सहयोग से किया गया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग से जुड़े साहित्य और ध्यान की नियमित अभ्यास की सलाह दी गई।

गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *