हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज हरिद्वार में शुक्रवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, स्वीप, मतदाता जागरूकता क्लब, और हरिद्वार नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई थी, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य और वैश्विक पर्यावरण के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करती है।
मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण शैली है। उन्होंने कहा, “जब हम स्वयं का ध्यान रखते हैं, तब हम पूरे विश्व का भी ध्यान रखते हैं – यही भारतीय संस्कृति का संदेश है: वसुधैव कुटुम्बकम्।” डॉ. बत्रा ने योग को आत्मा, मन और शरीर के सामंजस्य का माध्यम बताया और कहा कि योग के अभ्यास से एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है।
प्रो. बत्रा ने योग के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती की बात करते हुए कहा कि “जिस प्रकार निरोगी जीवन के लिए योग आवश्यक है, उसी प्रकार मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट जरूरी है। जिस तरह हम अपने बच्चों की नजर से रक्षा करने के लिए काला टीका लगाते हैं, उसी तरह देश की सुरक्षा के लिए मतदान का टीका हर मतदाता की उंगली पर लगना चाहिए।”
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजय कुमार महेश्वरी ने किया। योगाभ्यास सत्र का संचालन कॉलेज के प्रशिक्षु गौरव बंसल और छात्रा मानसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजय महेश्वरी, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. शिवकुमार चौहान, रिचा मिनोचा, विनीत सक्सेना, विवेक मित्तल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. यादविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडेय समेत कॉलेज के कई अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकल गोयल, राजकुमार, संजीत कुमार, हेमवती, मोनू राणा, सुशील राठौर, विशाल कुमार, संध्या, अनुराधा, रचित, पायल, आंचल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

