Breaking
1 Nov 2026, Sun

भगवानपुर:विधायक ममता राकेश ने छाप्पुर शेर अफगानपुर में किया सड़क का फीता काटकर उद्घाटन

भगवानपुर:(रागिब नसीम)भगवानपुर क्षेत्र स्थित छाप्पुर शेर अफगानपुर में विधायक ममता राकेश ने इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। ग्रामीणों ने विधायक को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान अब्दुल अज़ीज़,आबीद, धर्मेन्द्र प्रधान,चंद्रभान, राधा, सुरेन्द्र, ललित, फरमान, तालिब, भूरा प्रधान,गफाफर आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *