Breaking
29 Aug 2026, Sat

“विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन!

 

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के(11)वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर एक भव्य कार्यशाला का आयोजन आज रुड़की जनपद में किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उन्मूलन समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापतितथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला का उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनमानस के सामने प्रस्तुत करना और भविष्य की दिशा पर संवाद स्थापित करना था।

राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने युवाओं से इस विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलुओं को गिनाया और बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं से गरीब वर्ग को सशक्त किया गया है।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि नगर निकायों को सशक्त बनाने और स्वच्छता मिशन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मोदी सरकार की नीति अत्यंत सफल रही है। रुड़की नगर निगम ने केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर नगर को विकसित शहरों की सूची में लाने का कार्य किया है।

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि देश में राजनीतिक शुचिता, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल मोदी सरकार ने पेश की है। उन्होंने कहा कि सेवा और सुशासन के साथ गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर जो कार्य हुए हैं, वे ऐतिहासिक हैं।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी है। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण, छात्रवृत्ति, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि ने इस वर्ग को नई पहचान और सम्मान दिलाया है।
राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने भी मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में चर्चा की कार्यशाला का संचालन संयोजक संजय अरोड़ा ने किया।

कार्यशाला में कार्यक्रम सहसंयोजक , प्रदीप पाल, रवि राणा, प्रवेश प्रिया , सुशील त्यागी,भीम सिंह, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, देवी सिंह राणा, देशपाल रोड, अनीस गॉड, झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह,गीता कार्की, राजबाला सैनी, पंकज नंदा, सुशील रावत, अरुण लोहान,मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम,सुमित अग्रवाल, राम गोपाल कंसल, मनोज नायक, सुनील साहनी, दिनेश कौशिक, प्रदीप त्यागी, राजबाला सैनी, अवनीश शर्मा, विराट गोयल, भूपेंदर सैनी, संदीप रघुवंशी, गौरव मोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, सुरेश सैनी, संदीप पुरी, आशीष कुमार, भगत सिंह, अशोक कुमार पांडे, विकास पाल शोभित गुप्ता, बी एल अग्रवाल,संजय त्यागी, नरेंद्र जैन, राजेश सैनी, सुदेश चौधरी, प्रतिभा चौहान, हितेश शर्मा, मोहित राष्ट्रवादी,सहित संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *