Breaking
7 Jun 2026, Sun

युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार – 45 बार पेचकस से किए वार, गला भी दबाया

युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार – 45 बार पेचकस से किए वार, गला भी दबाया

मुरादाबाद , आलम अंसारी ,भगवा सनातन टाइम्स

Moradabad Girl Murder मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 20 वर्षीय सायरा की उसके प्रेमी मोहम्मद रफी ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात मक्के के खेत में घटी, जहां युवती का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की जो वजह बताई, वह और भी चौंकाने वाली है।

 

कॉल करके खेत में बुलाया, झगड़े के बाद उतारा मौत के घाट

पुलिस पूछताछ में रफी ने बताया कि सायरा ने ही उसे फोन करके मक्के के खेत में मिलने बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जब सायरा ने कहा कि वह अब बात नहीं करना चाहती, तो रफी ने जबरदस्ती बातचीत जारी रखने की बात कही। इस पर सायरा ने उसे थप्पड़ मार दिया और अपमानजनक शब्द कहे। गुस्से में आकर रफी ने सायरा के दुपट्टे से उसका गला दबा दिया।

 

एसएसपी सतपाल अंतिल मोके पर
एसएसपी सतपाल अंतिल मोके पर

बेहोश करने के बाद पेचकस से किए ताबड़तोड़ हमले

सायरा के बेहोश होते ही रफी ने अपने पास मौजूद लोहे के पेचकस से उसकी गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती के शरीर पर 40 से 45 वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हुई। पुलिस ने मौके से सायरा का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त पेचकस बरामद कर लिया है।

 

आरोपी को भेजा गया जेल, गांव में दहशत का माहौल

मृतका की मां शफीना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रफी को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से गांव में खासकर महिलाओं और युवतियों में भय का माहौल है।

 

पीड़ित परिवार सदमे में, मां बदहवाश

सायरा के पिता आले हसन की एक साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसका बड़ा भाई बबलू केरल में नाई का काम करता है। सायरा छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थी। मां शफीना और अन्य परिजन बेटी की मौत से सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि शव काफी देर तक खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवरों ने उसका बायां हाथ भी खा लिया था।

 

पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक किरन पाल के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *