
नई दिल्ली:(जीशान मलिक) क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर।चेन्नई सुपर किंग्स के थाला एमएस धोनी ने आईपीएल से खिलाड़ी के रूप में संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को रिटेंशन लिस्ट से पहले इसका आधिकारिक ऐलान किया।अब धोनी आईपीएल 2027 में खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही CSK ने उनकी आइकॉनिक नंबर-7 जर्सी को भी रिटायर करने का फैसला किया है।

“बिना फेयरवेल मैच के लिया संन्यास…
धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। पिंडली की चोट के कारण वो पूरे सीजन बाहर रहे थे। हालांकि वो टीम के साथ डगआउट में मौजूद रहते थे।लंबे समय से उनके संन्यास को लेकर अटकलें चल रही थीं। आखिरकार 17 नवंबर को उन्होंने खुद रिटेंशन मीटिंग में कहा – “शायद मेरा नाम भी रिलीज लिस्ट में डाल देना चाहिए।” और इसी के साथ 18 साल के सुनहरे करियर का अंत हो गया।
“CSK ने क्या कहा?
CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, “CSK के बिना धोनी नहीं, धोनी के बिना CSK नहीं। करीब दो दशकों तक हम साथ चले हैं।”वहीं CEO कासी विश्वनाथन ने कहा कि माही का अनुभव अब नई पीढ़ी को तैयार करने में काम आएगा।
“M.S.धोनी का आईपीएल करियर – एक नजर में”
मैच: 278
रन: 5439
औसत: 38.30
स्ट्राइक रेट: 137.45
सर्वाधिक स्कोर: 84
खिताब: 5 बार कप्तान के रूप में – 2010, 2011, 2018, 2021, 2023।धोनी ने 2008 में 1.5 मिलियन डॉलर में CSK के साथ सफर शुरू किया था। बीच में जब CSK 2 साल के लिए बैन हुई, तब वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से खेले। 2024 में उन्होंने कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।
“अब क्या होगा?
आईपीएल 2027 में धोनी डगआउट में हेड कोच जहीर खान के साथ मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे। फैंस को मैदान पर उनकी झलक अब नहीं मिलेगी, लेकिन पीली जर्सी से उनका नाता खत्म नहीं हुआ है।एक युग का अंत हो गया है, लेकिन थाला हमेशा के लिए CSK का हिस्सा रहेंगे।

