Breaking
28 Oct 2026, Wed

12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण, 12543 मतदान केंद्रों का होगा निरीक्षण

देहरादून:(जीशान मलिक) प्रदेश में 12 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 शुरू होगा। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रदेश के सभी 12543 मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। अधिकारियों के अनुसार जिन केंद्रों के भवन जर्जर हैं, उन्हें नजदीकी सरकारी भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय और रैम्प जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगले 10 दिन तक मतदाता सूची के परीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं के नाम, आयु और संबंधी के विवरण की जांच की जाएगी। त्रुटि पाए जाने पर फॉर्म-8 भरने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर पुनरीक्षण किया जा रहा है। 12 नवंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और 28 दिसंबर तक सुनवाई होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *