
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बीएचईएल हरिद्वार में श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के उप सचिव गोविंद राम, उप श्रम आयुक्त उमेश चंद राय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदित शाह, सहायक कल्याण आयुक्त धर्मेंद्र कुमार, वीवीजीएनएलआई के एसोसिएट फेलो डॉ. ओटोजित, खान सुरक्षा निदेशक वेनकाना बनोथु और बीएचईएल की महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सुमति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर श्रम कानूनों से जुड़े सवालों पर स्पष्टीकरण लेने का अवसर भी मिला।इस जागरूकता कार्यक्रम में हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की के विभिन्न संगठनों के लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें बीएचईएल के अलावा टीएचडीसी, आईओसीएल, हीरो ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।


