
देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार हरिद्वार तक करने के साथ ही हरिद्वार से दो नई ट्रेनों को मंजूरी दी है।रेल मंत्रालय ने हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है।सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इन नई रेल सेवाओं से प्रदेश में आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


