
मुरादाबाद:(जीशान मलिक) नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित नूर सिकंदरी मंजिल पर जश्न-ए-गौस-ए-आजम के मौके पर नात व मनकबत मुशायरे का आयोजन किया गया। महफिल का आगाज मोहम्मद फैजान अत्तारी ने कुरान पाक की तिलावत से किया, जबकि गुलाम नबी अत्तारी ने हम्दे पाक पेश की।मुशायरे में शायर शकील साबरी संभली को फैजान-ए-गौस-ए-आजम अवार्ड से सम्मानित किया गया। शकील साबरी ने कलाम पेश करते हुए कहा-


आप दुश्मन को भी सीने से लगाते थे हुजूर,हम से अपनों को अपना न बनाना आया…

डॉ. नाजिम कुंदरकीवी ने पढ़ा- नबी तशरीफ लाए देख नाजिम, यह दुनिया खूबसूरत हो गई है।
इसी तरह आलम कुंदरकीवी, गुलफाम कुंदरकीवी ने _सूरज भी कशमकश में है किस मुंह से जाऊंगा, महशर में जब वो आएंगे साया लिए हुए,_ इक़रार इमरतपुरी ने _तूफां में आ घिरा हूं… कश्ती मेरी लगा दो अब पार गौस-ए-आजम,_ अबरार कुंदरकीवी और अब्दुल वकील मुअज्जमी ने भी नातिया कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।मुशायरे में मुफ्ती सुबहान रजा, अरमान रजा, शुऐब रजा, फैजान अत्तारी ने भी कलाम पेश किए।
मुशायरे की निजामत कमर कुंदरकीवी ने की और सदारत शकील साबरी संभली ने की। इस अवसर पर सैय्यद जुनैद मियां, रिजवान अली, मोहम्मद हनीफ, जाहिद वारसी, रेहान अत्तारी, अदनान अत्तारी, उस्मान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

