Breaking
12 Sep 2026, Sat

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में सामने आई अनियमितताएं, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को रुड़की क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सा प्रतिष्ठानों में व्यवस्थाओं से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान विभिन्न चिकित्सालयों में विभाग को उपलब्ध कराई गई चिकित्सकों की सूची के अनुसार चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता नर्सिंग होम और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया।इसके अलावा कलियर क्षेत्र स्थित आस्था नर्सिंग होम की ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को भी सील किया गया। वहीं ग्रांट हाजरा क्षेत्र में साबरी क्लीनिक पर भी सील की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राव, सहायक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी अंशु तोमर तथा जूनियर असिस्टेंट सोहेल शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चिकित्सा संस्थानों में निर्धारित मानकों और उपलब्ध चिकित्सकों से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच आगे भी जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *