Breaking
13 Sep 2026, Sun

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में इनर व्हील क्लब, हरिद्वार के सहयोग से छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव, समय पर जांच तथा एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा और मुख्य वक्ता डॉ. नीता मेहरा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. बत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है, जब हम महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक हों।उन्होंने छात्राओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आईक्यूएसी अध्यक्ष डॉ. संजय माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इनर व्हील क्लब के सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।मुख्य वक्ता डॉ. नीता मेहरा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी संक्रमण और एचपीवी टीके की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण विषय की जानकारी अपने परिवार और आसपास की महिलाओं तक भी पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें डॉ. ज्योति और डॉ. अमिता मल्होत्रा द्वारा पूछे गए प्रश्नों का डॉ. नीता मेहरा ने विस्तारपूर्वक समाधान किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. रुचिता सक्सेना ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की सदस्य डॉ. पूर्णिमा सुंद्रियाल, डॉ. सरोज शर्मा, सुश्री ऋचा मिनोचा और डॉ. पल्लवी राणा का विशेष योगदान रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *