Breaking
27 Aug 2026, Thu

गोल चक्कर के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर सर्विस ने हटाकर यातायात कराया सुचारु

रुड़की:(जीशान मलिक) गोल चक्कर रुड़की के पास सड़क पर अचानक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने देखा कि गोल चक्कर के समीप सड़क पर पेड़ गिरा हुआ था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। फायर सर्विस कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क के किनारे किया और यातायात को सुचारु कराया।

फायर सर्विस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। कार्रवाई फायर स्टेशन रुड़की के प्रभारी डीएफओ विपिन सिंह तथा फायरमैन हरिश चंद की टीम द्वारा की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *