Breaking
27 Aug 2026, Thu

घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला पकड़ा, वाहन जब्त

देहरादून:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी, देहरादून के निर्देश पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच के दौरान सिलेंडरों से गैस निकाले जाने का मामला सामने आया।

जांच के दौरान वाहन में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। इनमें से चार सिलेंडरों से करीब एक किलोग्राम से लेकर 6.5 किलोग्राम तक गैस निकाली जा चुकी थी, जबकि शेष 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए मिले। स्थानीय लोगों ने भी वितरण कर्मियों द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से गैस निकाले जाने की पुष्टि की। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया।

मौके से गैस स्थानांतरण में प्रयुक्त रिफिलरभी बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस वितरण वाहन को तत्काल जब्त कर विधिक कार्रवाई की गई। संबंधित कर्मचारी जयप्रकाश पुत्र प्रेमशंकर एवं रटनेश पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर, जनपद देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया।जांच के दौरान बरामद किए गए सभी 26 गैस सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के.के. अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।जांच दल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट तथा पूर्ति सहायक विजय शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *