Breaking
27 Aug 2026, Thu

हरियाली तीज पर झूमीं वैश्य समाज की महिलाएं, सीमा व अंजलि बनीं तीज क्वीन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की ओर से हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सीमा और अंजलि अग्रवाल को संयुक्त रूप से तीज क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम की संयोजक दीपिका गुप्ता और सहसंयोजक प्रीति गुप्ता ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज महोत्सव नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे पर्व महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

नरेश रानी गर्ग ने कहा कि परंपराएं और संस्कृति हमारी पहचान हैं। महिलाएं परिवार की महत्वपूर्ण धुरी होती हैं और उनके मार्गदर्शन से ही परिवार निरंतर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को संस्कार, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। संस्कारवान परिवार ही मजबूत समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक दीपिका गुप्ता, सहसंयोजक प्रीति गुप्ता, राधा गोयल, पूजा गुप्ता, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, शालू गर्ग, निधि बंसल, ध्वनि अग्रवाल, दृष्टि गर्ग, साक्षी अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, अलका अग्रवाल सहित महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *