नई दिल्ली:(इसरान अली)माह-ए-रमजान के मुकम्मल होने पर ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि रमजान के महीने में रोजे रखने और इबादत में मशगूल रहने पर ईद अल्लाह की तरफ से रोजेदारों के लिए एक रिवॉर्ड (तोहफा) होता है. इस समय दुनियाभर के मुसलमानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं और इसकी वजह है ईद का चांद हैं.
आपको बता दे कि हर साल सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है. आज यानी 29 मार्च को सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आने का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हुआ और आखिरकार ईद का चांद नजर आ गया है.
वहीं, भारत में 30 मार्च को चांद नजर आएगा!
आपको बताते चले कि ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025, सोमवार को मनाई जाएगी. हर बार भारत से एक दिन सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुआ था तो वहीं, भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी.

