Breaking
2 Nov 2026, Mon

कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद में श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनहित और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, कांवड़ यात्रियों के सुचारु एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन और मार्ग बंद करने की व्यवस्था लागू रहेगी। मेले की चरम अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण छात्रों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में दिक्कत और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें न हों, इसलिए यह कदम उठाया गया है।आदेश के मुताबिक जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक कार्य के लिए बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने साफ किया कि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित करना अनिवार्य होगा, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से चलती रहें।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों, सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और जनसुरक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *