पिरान कलियर:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जनहित के कार्यों में भी लगातार सराहनीय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में चलाए जा रहे”ऑपरेशन रिकवरी” के तहत थाना कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 52 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए।
थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की सहायता से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से खोए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
रविवार को थाना कलियर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल तथा क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे ने मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
“बरामद मोबाइलों का विवरण:
मोटो – 3, ओप्पो – 12, टेक्नो – 2, सैमसंग – 5, रियलमी – 7, आईक्यूओओ – 2, वीवो – 14, पोको – 2 तथा रेडमी – 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
ऑपरेशन रिकवरी में शामिल पुलिस टीम:
क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश तथा होमगार्ड ललित की टीम ने इस अभियान को सफल बनाया।

