
हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं देव भूमि विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 29 व 30 मार्च को “सनातन संस्कृति” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एकत्रित होकर सनातन संस्कृति के विविध आयामों पर गहन मंथन करेंगे।


इस संबंध में हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं देव भूमि विकास संस्थान के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए सनातन संस्कृति की राह ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्वस्थ एवं प्रसन्न समाज की परिकल्पना, विश्व शांति और पारिस्थितिकी संतुलन के बिना अधूरी है।

यह संगोष्ठी सनातन संस्कृति की प्राचीन ज्ञान परंपरा, उसके मूल्यों और वैश्विक प्रभावों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।आप कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं

