Breaking
15 Sep 2026, Tue

मदरसों पर अचानक कार्रवाई से हड़कंप, कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा सचिवालय!

देहरादून:(रागिब नसीम) राज्य में बिना किसी पूर्व नोटिस के मदरसों पर की जा रही कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज सचिवालय पहुंचा, जहां प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी से लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रतिनिधि मंडल ने इस कार्रवाई को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और सरकार से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की।

क्या सरकार किसी खास रणनीति के तहत यह कदम उठा रही है? क्या मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है, या इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल, इस मामले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। अब सबकी निगाहें सरकार की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *