Breaking
5 Jun 2026, Fri

सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष”कार्यक्रम का मंगलौर विधानसभा में आयोजन”

हरिद्वार/मांगलौर:(ज़ीशान मलिक)सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष”कार्यक्रम का मंगलौर विधानसभा में आयोजन, इस अवसर पर धामी सरकार की उपलब्धियां के बारे में वर्णन किया गया। जिसमें मंगलौर विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने बताया कि उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कर रही है,उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

यह तीन वर्षों की यात्रा प्रदेश की प्रगति और समर्पित सेवा की प्रतीक है।रुड़की महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि ने बताया कि इन तीन वर्षों में लैंड जिहाद, लव जिहाद,अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सुनिश्चित की गई।

मुफ्ती काजमी ने बताया कि इन तीन वर्षों में उत्तराखंड SDG इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ। रोड, रेल और रोपवे निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए।भाजपा ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने बताया कि इन तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया।

जिससे प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई।कार्यक्रम संयोजक दिनेश पवार ने बताया कि धामी सरकार के कार्यकाल मेंधार्मिक स्थलों का पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार—ये सभी कार्य देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।

भाजप नेता सुशील राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके।

इस अवसर पर सभी सरकारी विभागों के सेवा से संबंधित स्टॉल लगाए गए।जिसमें उत्तराखंड की भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई जिसका मंचासिन पदाधिकारीयो ने अवलोकन किया।मंडल अध्यक्ष राजीव राणा और शोभित गुप्ता ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार प्रकट किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर शोभाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी , मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम,विकास प्रजापति, सुशील रावत ,मनोज मुलाना आकाश गौतम, ऋषि पाल बालियां, अरुण लोहान , अमीलाल वाल्मीकि, विक्रांत राठी,देवराज पाल, इसकी अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी सुभाषसैनी, सहायक खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान, बाल विकास विभाग बीना अग्रवाल , कृषि विभाग से अनिल मलिक, खादिमपुर की विभाग से दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर ए के श्रीवास्तव, उद्यान विभाग से नरेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी , संबंधित विभागीय अधिकारी गण , भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *