Breaking
28 Jul 2026, Tue

एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के रोगियों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर शुरू, मिलेगी वरीयता

ऋषिकेश:(चीफ एडिटर) एम्स ऋषिकेश में अब राज्य के स्थानीय रोगियों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। संस्थान में बुधवार को उत्तराखंड वासियों के लिए अलग से ओपीडी पंजीकरण और बिलिंग काउंटर की शुरुआत की गई।क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की उपस्थिति में अस्पताल के भू-तल स्थित पंजीकरण क्षेत्र में रिबन काटकर काउंटर का उद्घाटन किया।

कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि इस काउंटर पर उत्तराखंड के स्थानीय रोगियों को रोगी पंजीकरण और बिलिंग संबंधी कार्यों में विशेष सुविधा एवं वरीयता दी जाएगी।विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि एम्स में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय रोगियों को पंजीकरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने एम्स प्रशासन से राज्यवासियों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने का अनुरोध किया था।उन्होंने एम्स प्रशासन और संस्थान निदेशक का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, डॉ. विकास पंवार, संस्थान के पीआरओ डॉ. संदीप कुमार सिंह, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चंद्र सिंह, पीपीएस विनीत कुमार, विश्वजीत कुमार सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और संस्थान का वरिष्ठ स्टाफ मौजूद रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *