Breaking
13 Sep 2026, Sun

शिवालिक नगर वार्ड-1 में एक दर्जन से अधिक पुलियाओं का शुभारंभ, राजीव शर्मा बोले – हर वार्ड में विकास को प्राथमिकता

हरिद्वार:(चीफ़ एडिटर) नगर पालिका शिवालिक नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-1 के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।अध्यक्ष ने कहा कि इन पुलियाओं के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और जल निकासी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। इससे क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और नागरिकों को दैनिक जीवन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सड़क, पुलिया, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी, ताकि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया और नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित अजय मलिक, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, जितेंद्र राय, गौरव पुंडीर, सुरेंद्र कर्णवाल, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, रवि वर्मा, बलराम नौटियाल, हरेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, अविनाश गुप्ता, ललित मोहन, ए.के. जैन, सुखदेव सिंह बिरदी, उमेश उपाध्याय, बी.एस. राठी, अंकित ओझा, एम.एम. शर्मा, दीवान सिंह फर्तियाल, डी.के. जैन, अरुण कुमार सिंह, पवन गोयल, रवि कांत सूद, रविंद्र, शांतनु मिश्रा समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *