Breaking
2 Aug 2026, Sun

शिवालिक नगर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, राजीव शर्मा बोले- ‘बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा’

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।”

राजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी हर राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। “हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दें। उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।”

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष वतन वर्मा, अशोक उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आकाश पाल, मंडल महामंत्री ओबीसी राम निवास गुर्जर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनमोल चौहान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदित्य मलिक, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रवीन्द्र उनियाल, मंडल सदस्य रवि वर्मा, दीपा सिंह, दिव्यांशु तिवारी, प्रणय चौरसिया, कुणाल त्यागी, कार्तिक प्रजापति, बबीता त्यागी, सुमिता जैन, भुवेश्वरी बग्गा, सुनीता जीत सिंह, कमला शर्मा, शीला देवी, विनय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *