मुरादाबाद:(जीशान मलिक) एक बेहतर और सुरक्षित समाज का निर्माण हम सबकी भागीदारी से ही संभव है। इसी संदेश के साथ कुंदरकी क्षेत्र के मिलक ख़ाबरी अव्वल में दावते इस्लामी इन्डिया के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सभा में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया गया।संस्था के सदस्य हाजी फैज़ान अत्तारी ने कहा कि आज के दौर में नशा, अशिक्षा, फिजूलखर्ची, सोशल मीडिया का गलत उपयोग और नैतिक पतन जैसी अनेक बुराइयाँ समाज को प्रभावित कर रही हैं। इन्हें रोकने के लिए हर परिवार और मोहल्ले से पहल जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र में अच्छे वातावरण को बढ़ावा देने और बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की अपील की।नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं ने समाज सुधार के लिए चार मुख्य बातों पर जोर दिया:अच्छे संस्कार अपनाएँ।शिक्षा और जागरूकता फैलाएँ।समाज में भाईचारा और इंसानियत को मजबूत करें।हर प्रकार की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर शाहनवाज़ अत्तारी, अनीस अत्तारी, महरान अत्तारी, आरिफ अत्तारी, शाहेदीन अत्तारी, ज़फ़र अत्तारी और हाजी फैज़ान अत्तारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि एक बेहतर और सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे।

