रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में मंगलवार को “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण से ही आगामी चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।मुख्य वक्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। 
कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से कार्य करता है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी चुनावों में विजय के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज करनवाल, राव लुबना, अनीस गॉड, जिला टोली सदस्य सोनू धीमान, संजीव तोमर, सतीश सैनी, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रिया पैंगोवाल, प्रतिभा चौहान, नवनीत सिंह, अंकित गौतम, गीता मलिक, अनुज त्यागी, आकाश गौतम, अमित प्रजापति समेत प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

