
हरिद्वार:(जीशान मलिक)कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने शादी समारोह से 3 साल के मासूम के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी गरजा उर्फ गजे को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


14 मई 2026 को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शादी के दौरान उनका 3 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता देखते हुए SSP नवनीत सिंह ने तुरंत टीम गठित कर बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी SP देहात शेखर चंद सुयाल को सौंपी गई। CIU रुड़की को सर्विलांस हेल्प के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने कॉल डिटेल, लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से 15 मई को संदिग्ध गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर, मुजफ्फरनगर को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में उसने अपहरण कबूल किया और दो अन्य साथियों के नाम बताए।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड LBS भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह बच्चे को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर हरिद्वार लाया।
गिरफ्तार आरोपी:गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उ0प्र0।
बरामदगी:वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
पुलिस टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी, उ0नि0 जय सिंह राणा, हे0का0 रामवीर, हे0का0 विकास, कानि0 सुरेन्द्र सिंह, कानि0 बसन्त कुमार, SOG टीम रुड़की।
बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बधाइयां दीं। SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।

