Breaking
29 Jul 2026, Wed

UKSSSC ने जारी किया 14 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, 31 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं 

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के विभिन्न संवर्गों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने 14 तरह की भर्तियों के लिए विज्ञापन तिथि और परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां घोषित की हैं। कुल 2570 पदों पर भर्ती होगी। आयोग के सचिव एस.एस. जंगपांगी द्वारा 07 मई को जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली परीक्षा 31 मई 2026 को वाहन चालक के 72 पदों के लिए होगी। इसके बाद 14 जून को स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 416 पदों पर होगी।

प्रमुख भर्तियां और तिथियां  

– वाहन चालक (72 पद): परीक्षा 31 मई 2026

स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा (416 पद):परीक्षा 14 जून 2026

-विशेष तकनीकी अहर्ता के पद (57 पद):परीक्षा 28 जून 2026

– पशुधन प्रसार अधिकारी (120 पद):विज्ञापन 08 मई, परीक्षा 12 जुलाई 2026

– सहायक लेखाकार (305 पद): परीक्षा 23 अगस्त 2026

– स्केलर, वन विकास निगम (200 पद): 20 सितंबर 2026 से शारीरिक दक्षता शुरू

– सामान्य इंटर स्तरीय, कनिष्ठ सहायक (569 पद): परीक्षा 04 अक्टूबर 2026

– वैयक्तिक सहायक (101 पद):परीक्षा 12 अक्टूबर 2026

-ITI/डिप्लोमा अहर्ता के पद (78 पद): परीक्षा 01 नवंबर 2026

– वन आरक्षी, पुलिस आरक्षी आदि (179 पद): 16 नवंबर से शारीरिक दक्षता शुरू

– स्नातक स्तरीय अहर्ता के पद (106 पद):परीक्षा 06 दिसंबर 2026

– विशिष्ट अहर्ता के पद (73 पद): परीक्षा 20 दिसंबर 2026।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या अनंतिम है। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। अपरिहार्य स्थितियों में विज्ञापन प्रकाशन और परीक्षा तिथियों में बदलाव संभव है।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं। आयोग कार्यालय रायपुर-थानो रोड, देहरादून में स्थित है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *