Breaking
29 Jul 2026, Wed

एसएमजेएन में मेधावियों का सम्मान, रैंप वॉक में भावेश और तनिशा ने मारी बाजी

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। भावुक पलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को जीवन में नैतिकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखने का गुरु मंत्र दिया गया। समारोह में रैंप वॉक का आयोजन हुआ। राजनीति शास्त्र के छात्र भावेश को “मिस्टर एसएमजेएन” और एमए राजनीति शास्त्र की छात्रा तनिशा को “मिस एसएमजेएन” चुना गया। बेस्ट परिधान का खिताब करण भारद्वाज और एमकॉम की छात्रा ईशा को मिला। एमए समाजशास्त्र के प्रभात सबसे स्टाइलिश छात्र और भव्या जोशी सबसे स्टाइलिश छात्रा चुनी गईं।

“विद्यार्थी ही विरासत के सम्पोषक”: महंत रविंद्र पुरी”

मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष महंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक हैं। महाविद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एसएमजेएन केवल डिग्री नहीं देता, बल्कि संस्कार और समाज के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करता है। छात्रों ने महंत को ‘दानवीर कर्ण’ के टाइटल से सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि विदाई अंत नहीं, बल्कि नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को सबसे अहम मंत्र दिया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी नैतिकता और मूल्यों से समझौता न करें। अधिष्ठाता डॉ संजय माहेश्वरी ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने पर एमकॉम की कीर्ति शर्मा, एमए अर्थशास्त्र की मानसी विश्नोई और राजनीति विज्ञान की रिया कश्यप को सम्मानित किया गया।

“सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां”

चारू, संध्या, मोनिका और माही के समूह नृत्य, अमिता मल्होत्रा, मेहताब आलम, शीना भटनागर के गीतों और मोहिनी के काव्य पाठ ने माहौल संगीतमय बना दिया। गंगा के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में डॉ नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। संचालन रुचिता सक्सेना, डॉ मीनाक्षी शर्मा और डॉ पल्लवी ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *