Breaking
7 Jun 2026, Sun

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को बम्बई मदरसा रोड, परी गेस्ट हाउस के सामने दो पुरुष और दो महिलाएं आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए झगड़े पर उतारू थे और स्थानीय शांति भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था की दृष्टि से चारों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. महिला उम्र 35 वर्ष
2. महिला उम्र 40 वर्ष
3. रहीश पुत्र नबाब निवासी पठानपुरा, रुड़की, हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
4. निजाम पुत्र इस्लाम निवासी मजीद नगर गली नंबर 3, लिसाड़ीगेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम: व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर, म0उ0नि0 विशाखा असवाल, हे0कानि0 जमशेद अली, कोतवाली पिरान कलियर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *