देहरादून:(जीशान मलिक) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड ने राज्य में 920 पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती जनपदवार की जाएगी और इसके लिए विज्ञापन 30 अप्रैल 2026 को जारी होगा।
“भर्ती का शेड्यूल:
विज्ञापन जारी होने की तिथि: 30.04.2026
अखबार में प्रकाशन की तिथि: 01.05.2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 22.05.2026
आवेदनों की छानबीन: 23.05.2026 से 04.06.2026 तक
शारीरिक मापतोल प्रारंभ: 06.06.2026 से
“जनपदवार प्रमुख पद:
हरिद्वार पुरुष: 216 पद, अनारक्षित 136
नैनीताल: 155 पद, अनारक्षित 78
देहरादून: 152 पद, अनारक्षित 111
ऊधमसिंहनगर: 76 पद, अनारक्षित 69
पौड़ी गढ़वाल: 60 पद, अनारक्षित 30।
“कुल पद: 920
अनारक्षित: 567, अनुसूचित जाति: 48, अन्य पिछड़ा वर्ग: 137, अनुसूचित जनजाति: 81, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 87।
मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदारी से होगी। इसमें जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। हर इवेंट की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के सगे संबंधी भर्ती में शामिल हैं तो उनकी ड्यूटी प्रक्रिया में नहीं लगाई जाएगी।निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखने और भर्ती में किसी भी अनियमितता से बचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

