Breaking
28 Apr 2026, Tue

निर्णय लेने में मिले बराबर का हक: महिला आरक्षण को लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज विधानसभा देहरादून में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का विषय नारी सम्मान – लोकतंत्र में अधिकार रखा गया था।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्त उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। महिला आरक्षण केवल अधिकार का विषय नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास और संतुलित प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर नहीं मिलेगा, तब तक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की कल्पना अधूरी रहेगी। आधी आबादी की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है ताकि नीतियों में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिल सके।

महिला सम्मान, अधिकार और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *