Breaking
14 Jun 2026, Sun

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चक्कर-बुखार पर तुरंत जाएं अस्पताल 

देहरादून:(जीशान मलिक)प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. झा ने कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जरूरी हो तभी निकलें और सिर को छाते या कपड़े से ढककर रखें।

शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी का सेवन बढ़ाएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें। धूम्रपान करने वाले अधिक मात्रा में पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो।

डॉ. झा ने चेतावनी दी कि हीट वेव के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर स्थिति बना सकती है।सड़क किनारे जूस पीते समय स्वच्छता का ध्यान रखें। गंदे पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। गन्ने के जूस में बर्फ का कम से कम उपयोग करें।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं। जागरूकता और सावधानी ही हीट वेव से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *