Breaking
31 Jul 2026, Fri

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए क्यूआरटी टीम सक्रिय

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है।

क्यूआरटी टीम ने आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि की जांच की। इस दौरान 15 घरेलू सिलेंडर सहस्त्रधारा से अलग-अलग होटल और ढाबों से जब्त किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि आज होमडिलिविरी के लिए भेजे गए 200 घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के कारण वापिस एजेंसी लाए गए हैं। उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में सिलेंडर होने के बावजूद सिलेंडर बुक करा दिए थे, लेकिन निर्धारित समय पर गैस एजेंसी द्वारा होम डिलिविरी करने पर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर नहीं थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा कंट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण और आपूर्ति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। क्यूआरटी टीम द्वारा अब तक जिले में 415 औचक निरीक्षण किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज किए गए हैं और 03 लोगों को जेल भेजा गया है। 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक और 07 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *