Breaking
16 Sep 2026, Wed

Bhel में जाट विकास मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Haridwar, 09 मार्च 2025 – भेल में कार्यरत जाट विकास मंच (रजि) द्वारा सेक्टर-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच के महामंत्री द्वारा उपस्थित जनों को केसर-चंदन का तिलक लगाकर की गई। इसके बाद सभी ने फूलों की होली खेली और सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।

इस अवसर पर जाट विकास मंच के महासचिव राजीव चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिससे हमें आपसी सौहार्द और भाईचारे की सीख लेनी चाहिए।

मंच के अध्यक्ष सुशील आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष होली के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि आपसी मेल-जोल को और अधिक बढ़ाएँगे तथा अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे।

संरक्षक विवेक सिंह ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और सभी चुनौतियों का सामना ईमानदारी से करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंच के उपाध्यक्ष योगेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति देवेंद्र राठी, संदीप सांगवान, अनिल राठी, अजब सिंह, कृपाल सिंह, सुक्रम पाल सिंह, सुरेश पाल काकरान, सुशील कुमार, चंद्रशेखर आजाद, सुरेंद्र नेहरा, सुरेश दलाल, मनमीत सिंह, जितेंद्र चहल, राजू लाल, मोहित कुमार, चंद्रबीर सिंह, संतोष कुमार, ऋषिपाल सिंह, रुपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, दर्याब सिंह, ललित कुमार, परमाल सिंह, विकास चौधरी, जितेंद्र चाहर, संदीप मलिक, सुखबीर सिंह चाहर, दीनदयाल सिंह, सचिन राठी, धीरज बालियान, विनित कुमार, विनित चौधरी, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह मान, अनिल श्योरान आदि उपस्थित रहे।

समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *