Breaking
30 Jul 2026, Thu

सहकारी समितियों के चुनाव हेतु मतदान स्थलों की अधिसूचना जारी

सहकारी समितियों के चुनाव हेतु मतदान स्थलों की अधिसूचना जारी

दिनांक 25 जनवरी 2025 के अनुसार सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के सदस्यों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु मतदान तिथियां क्रमशः 24 फरवरी 2025 एवं 25 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई हैं।

इसी संदर्भ में, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार, पुष्कर सिंह पोखरिया ने कार्यालय ज्ञापन संख्या 3580-84 दिनांक 31 जनवरी 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली, 2018 के नियम 32 के तहत मतदान हेतु मतदान स्थलों का निर्धारण किया है।

सहकारी समितियों के चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्वाचकों की सुविधा हेतु यह कदम उठाया गया है। मतदान स्थलों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *