Breaking
23 Sep 2026, Wed

29 सितंबर को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि इस मेले में 18 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और कुल 904 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार ऐसे मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेले में देहरादून सहित अन्य जनपदों के युवा भी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन कार्यालय में प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। मेले वाले दिन भी मौके पर पंजीकरण किया जा सकेगा।अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्रा. लि., बजाज ऑटो लि., बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यू नेशन, अकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम लि. गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, नील मेटल हरिद्वार सहित अन्य कंपनियां।सेवायोजन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई सर्टिफिकेट धारक पात्र होंगे। फ्रेशर के लिए 6 माह का अनुभव और आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *