
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 4.74 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 लाख 42 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।


एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 सितंबर को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान इमलीखेड़ा से अब्दाल साहब रोड की तरफ जाते हुए पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिब पुत्र अनीश निवासी तेलीवाला मोहल्ला, कोतवाली कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु.अ.सं. 223/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
“पुलिस टीम में रहे”
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल राहुल चौहान।

