Breaking
5 Oct 2026, Mon

पिरान कलियर में ऑपरेशन प्रहार: अंधविश्वास फैलाने के आरोप में तीन लोग हिरासत में

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि / ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, तंत्र-विद्या और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को भ्रमित करने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए थाना पिरान कलियर पुलिस ने दिनांक 03.10.26 को ग्राम मेहवड़कला स्थित श्मशान घाट से तीन लोगों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार इन पर धर्म की आड़ में लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं के समाधान का प्रलोभन देने का आरोप है।

पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कलियर शरीफ दरगाह व आसपास के क्षेत्र में ऐसे बहुरूपी भेषधारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

“हिरासत में लिए गए व्यक्ति”

1. इरशाद पुत्र याकूब निवासी रामपुर चुंगी, वार्ड नंबर 9, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, उम्र 34 वर्ष

2. उस्मान मलिक पुत्र जुल्फुकार निवासी हसन कॉलोनी, रामपुर चुंगी, कोतवाली गंगनहर रुड़की, उम्र 34 वर्ष

3. उस्मान पुत्र फुरकान निवासी वार्ड नंबर 11, टाटा कंपनी के पीछे, रामपुर चुंगी, कोतवाली गंगनहर रुड़की, उम्र 32 वर्ष

पुलिस टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल 322 रविंद्र बालियान, हेड कांस्टेबल 305 जमशेद अली।

पुलिस के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *