Breaking
21 Apr 2026, Tue

सुरेंद्र मोघा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया सम्मानित

सुरेंद्र मोघा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया सम्मानित

ऋषिकेश,मनन ढींगरा | 05 अप्रैल

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुरेंद्र मोघा को उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मोघा को संगठन का समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए उनकी नियुक्ति को पार्टी के लिए गौरव की बात बताया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुशासन और पारदर्शिता युक्त प्रशासन देना है। उन्होंने आशा जताई कि सुरेंद्र मोघा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से इस जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने सभी नव-नियुक्त दायित्वधारकों को शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजेंद्र मोघा, ऋषभ नेगी, प्रशांत, अनमोल मोघा, विकास सिंह, मनजीत राठौर, अभिनव चौहान, रंजीत, ब्रहमचंद वाल्मीकी, अनिल भगवाधारी, मोंटू, नीरज, आलोक मोघा, आकाश पासवान, नवीन पांडे, सागर गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *