Breaking
21 Apr 2026, Tue

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में सप्तदिवसीय देवी अनुष्ठान संपन्न

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में सप्तदिवसीय देवी अनुष्ठान संपन्न, भव्य भगवती जागरण में श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

ऋषिकेश,मनन ढींगरा

5 अप्रैल श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, तिलक मार्ग में आयोजित सात दिवसीय देवी माँ का अनुष्ठान आज विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित भव्य भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के महामंत्री एवं प्रसिद्ध भजन गायक पं. ज्योति शर्मा ने जागरण में देवी माँ का यशगान करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पं. शर्मा ने अपने भजनों के माध्यम से दुर्गा कवच, नवरात्र पाठ और देवी के विविध स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि माँ का स्वरूप एक है, केवल नाम अलग-अलग हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत “मात संग चोला साजे”, “अष्टमी का दिन है अच्छा शगुन है”, “सज-धज कर बैठी माँ और मंद-मंद मुस्काये”, “झूला झूल रही माँ सखियों संग”, “पहाड़ों में कमाल हो गया” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

मंदिर परिसर में मातृशक्ति को मंदिर समिति द्वारा माँ की चुनरी और श्रृंगार भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। माँ दुर्गा का स्वर्ण व रजत आभूषणों से विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, मनोहर लाल, भारत भूषण शर्मा, प्रदीप कोहली, केवल कृष्ण लाम्बा, चंद्र बजाज, पंकज जुनेजा, मनोज ढींगरा, हरीश आनंद, संतोष शर्मा, राजेश रावल, विनोद कोठारी, गुलशन गाबा, राजीव साहनी और अनिल विरमानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *