Breaking
20 Apr 2026, Mon

रुड़की कार में लगी भीषण आग, फायर यूनिट की तत्परता से पेट्रोल टैंक फटने से बचाया

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)फायर यूनिट रुड़की की तत्काल कार्रवाई और त्वरित रिस्पांस टाइम के चलते बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। सती मोहल्ला, इंदिरा पार्क के पास कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में खड़ी निसान मैग्नाइट कार में भीषण आग लग गई। समय रहते पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाकर पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।

फायर स्टेशन रुड़की को रात 11:00 बजे आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल सती मोहल्ला निकट इंदिरा पार्क, कोतवाली सिविल लाइन के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने कार में लगी भीषण आग को पूर्ण रूप से बुझाया और आग को आसपास फैलने से रोका।

आग इतनी तेज थी कि कार करीब 90% जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर टीम की सतर्कता से कार का पेट्रोल टैंक फटने से बच गया, वरना बड़ा धमाका हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, आग लगने वाली कार वर्ष 2021 मॉडल निसान मैग्नाइट है, जो सबीना पत्नी फईम निवासी मरदगान मोहल्ला, मंगलौर के नाम रजिस्टर्ड है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन जांच के बाद किया जाएगा।

घटनास्थल पर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की की चेतक पुलिस भी मौजूद रही। अग्निशमन कार्य के बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम रुड़की को दे दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची टीम मे शामिल 

1. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा

2. चालक विपिन सिंह तोमर

3. फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया

4. फायरमैन रविन्द्र सिंह।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *