Breaking
14 Sep 2026, Mon

हल्द्वानी प्रकरण पर कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

रुड़की:(जीशान मलिक) हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रुड़की के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।धरने को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि कांग्रेस हल्द्वानी की घटना को लेकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाना उचित नहीं है।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर राजनीतिक प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार का भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सही जानकारी पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया ने भी कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेंगे।इस दौरान पूर्व सांसद हरपाल साथी,मास्टर सत्यपाल,वैजयंती माला,राजपाल सिंह दिनेश कौशिक, समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन नीटू सिंह और संजय अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीश गॉड, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी आदेश सैनी,शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री सागर गोयल अक्षय प्रताप सिंह,भीम सिंह,सोनू धीमान, समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *